जहानाबाद, अप्रैल 26 -- कुर्था, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोंढरा गांव के समीप अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को निशाना बनाते हुए उससे मोबाइल फोन और नकद रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं लगातार हो रही वारदातों से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना जिले के फुलवारीशरीफ निवासी करामत अली के पुत्र मो. तौहीद निजामपुर से ढोंढरा गांव अपने साला से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान ढोंढरा गांव के समीप तीन की संख्या में बाइक सवार उचक्कों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने युवक से मोबाइल फोन छीन लिया और उसके पास मौजूद पैकेट में रखे 26,200 रुपये लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- करसर में बुजुर्ग को गोली मारने के मामले में प्राथमिकी घटना के बाद पीड़ित ने कुर्था थाने में आवेदन देकर मामले की जानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.