गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के झारखंड प्रांत के कला धरोहर संयोजक नीरज श्रीधर स्वर्गीय के नेतृत्व में रविवार को कला धरोहर यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा जिला अंतर्गत ढोंटी गांव स्थित रक्सैल राज की ऐतिहासिक धरोहरों को केंद्र में रखकर आयोजित की जा रही है। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए नीरज श्रीधर ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास को जानना एवं संरक्षित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ढोंटी गांव स्थित रक्सैल राज का गौरवशाली इतिहास न केवल गढ़वा, बल्कि पूरे झारखंड की सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने आगे बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य कला साधकों और कला प्रेमियों को अपनी जड़ों से जोड़ना तथा ऐति...