रामनगर, जनवरी 7 -- रामनगर। कॉर्बेट के ढेला जोन में मानव वन्यजीव की घटनाओं को रोकने के लिए बुधवार को ढेला रेंज से सटे गांवों में लोगों को जागरूक किया गया। वहीं सांवल्दे पश्चिमी बाघ प्रभावित क्षेत्र में सोलर लाइटें लगाईं गईं। ढेला रेंजर भानु प्रकाश हर्बोला के नेतृत्व में जंगल से सटे गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने शीतकाल में जंगल में बाघों व अन्य जानवरों के बदलते व्यवहार के बारे में बताया। कहा कि प्रजनन को लेकर बाघ खूंखार रहते हैं। जंगल में लकड़ी और घास के लिए जाने पर खतरा हो सकता है। वन्यजीव के दिखते ही लोगों से वन कर्मियों को सूचना देने को कहा। रेंजर भानु प्रकाश हर्बोला ने बताया कि महिलाओं और पुरुषों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। उनसे भी गांव के लोगों को जंगल में नहीं जाने की अपील की जा रही है। बाघ प्रभावि...