कटिहार, मई 31 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड अंतर्गत ढेरुआ पंचायत सरकार भवन में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 02 जून 2026 (मंगलवार) को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराएंगे। यह भी पढ़ें- ढेरुआ पंचायत सरकार भवन में 02 जून को लगेगा विशेष सहयोग शिविरशिविर का उद्देश्य इस संबंध में जानकारी देते हुए पंचायत के मुखिया मो. रुस्तम अली ने बताया कि पंचायत स्तर पर आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा योजनाओं का लाभ सीधे पंचायत स्तर पर उपल...