गढ़वा, मार्च 13 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मकरी पंचायत के ढेकुलिया टोला में नल-जल योजना अंतर्गत मृत्युंजय यादव के घर सामने लगे सरकारी जलमीनार को दबंग द्वारा कब्जा कर उसे बाधित करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त कारण ग्रामीणों को जलमीनार का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। उक्त संबंध में टोला निवासी संजय कुमार यादव ने बीडीओ को आवेदन सौंपकर सरकारी जलमीनार पर अवैध कब्जा हटवाकर चालू कराने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों ने आवेदन में आरोप लगाया है कि टोला निवासी धनंजय कुमार यादव ने दबंगई के बल पर पिछले छह माह से सरकारी जलमीनार की सोलर सिस्टम हटाकर उसकी लाइन काट दी है। उससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं दूसरी तरफ उक्त जलमीनार के लिए हुए बोर को तोड़कर उसमें समरसेबल डालकर अपने खेतों की सिंचाई का कार्य किया जा रहा है। उसे चालू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.