बोकारो, अप्रैल 5 -- गोमिया। प्रखंड के ढेंढे स्थित दयालेश्वर मंदिर में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सह राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ हो गई। मुख्य पुजारी भास्कर प्रजापति और विद्वान पंडितों आचार्य शैलेंद्र कुमार पांडेय, प्रयाग पांडेय व रुपेश शास्त्री तथा तेज नारायण प्रसाद, महावीर प्रसाद, रामू यादव, ज्ञानी प्रसाद, हेमलाल प्रसाद, रामचंद्र प्रसाद, विजय कुमार व रविंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य यजमानों की उपस्थिति में पवित्र भूमि को अनुष्ठान के लिए तैयार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...