हजारीबाग, जनवरी 2 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमदाग थाना क्षेत्र ढेंगुरा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर एक घर मे घुस गया ।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल चालक बड़कागांव के बेलतु गांव का रहनेवाला बताया जाता है।ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हज़ारीबाग भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक मोटरसाइकिल इतना तेज रफ्तार चला रहा था कि ढेंगुरा मोड़ स्थित अभय सिंह का कांरकेट के घर जहां मवेशी बंधा था ,उसी में अनियंत्रित होकर घुस गया ।इस दौरान जहां मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। वही चालक बुरी तरह से ज़ख़्मी हो गया। मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर घर में घुसने से मवेशी का बंधा हुआ बच्चा बाल बाल बच गया। इस बाबत कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है...