झांसी, जून 29 -- झांसी। रेल मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लीन सीजन की घोषणा की गई है। जिसके तहत कुछ श्रेणी की माल ढुलाई पर व्यस्त मौसम शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अनुसार, कवर वैगनों में परिवहन की जाने वाली सभी वस्तुओं पर जुलाई, अगस्त एवं सितंबर 2026 के दौरान बीएससी छूट रहेगी। खुले वैगनों में परिवहन की जाने वाली अधिकांश वस्तुओं पर अगस्त एवं सितंबर 2026 में बीएसएसी नहीं लगेगा। हालांकि लौह अयस्क, चूना पत्थर, डोलोमाइट तथा लोहा एवं इस्पात से संबंधित कुछ वस्तुएं इस छूट के दायरे में नहीं होंगी। रेलवे द्वारा यह व्यवस्था उद्योगों, व्यापारियों एवं संभावित ग्राहकों को कम लागत पर माल परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक रेल माल लदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लागू की गई है। यह भी पढ़ें- RRB Section Controller Recruitme...