अमरोहा, नवम्बर 19 -- अमरोहा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन चौधरी करतार सिंह गुटके कार्यकर्ता गांव चकमजदीपुर में स्वर्गीय चौधरी करतार सिंह की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। गन्ना ढुलाई ट्रांसपोर्ट वृद्धि के विरोध में गन्ने की होली जलाकर विरोध जताया। सरकार से मांग की गन्ना ढुलाई ट्रांसपोर्ट वृद्धि को वापस लिया जाए। गन्ना मूल्य में वृद्धि की जाए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा कि गन्ने के सत्र 2025- 26 के लिए सरकार द्वारा गन्ने के रेट में 30 रूपये की मामूली वृद्धि की गई थी। उसके बाद से किसान इस मूल्य वृद्धि से संतुष्ट नहीं है क्योंकि गन्ने में लागत बहुत बढ़ गई है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में गन्ने का रेट किसानों को 415 रुपए प्रति कुंतल मिल रहा है जबकि उत्तर प्रदेश में गन्ने का रेट 400 रूपये प्रति कुंतल घोषित किया गया है। किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.