चम्पावत, अप्रैल 20 -- लोहाघाट। बाराकोट के ढुंगाजोशी में सार्वजनिक शौचालय और स्नानागार की स्वीकृति मिली है। ग्रामीण अनिल जोशी ने बताया कि ग्रामीण गोलज्यू मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय और स्नानागार की मांग कर रहे थे। उन्होंने यह समस्या डीएम मनीष कुमार के समक्ष रखी। बताया कि इसके लिए जिला योजना से दस लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। बंशीधर जोशी, परमानंद जोशी, डॉ. किशोर जोशी, हर्षित जोशी, रमेश जोशी, तनुज जोशी, जितेन्द्र अधिकारी, हेमा जोशी, भावना जोशी, चन्द्रकला जोशी, नारायणी जोशी ने खुशी जताई। यह भी पढ़ें- प्रखंड मुख्यालय में नहीं है सुलभ शौचालय, यात्रियों को हो रही है परेशानी यह भी पढ़ें- चम्पावत और बाराकोट में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...