मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- सकरा। बरियारपुर थाना क्षेत्र के डीह गौरीहार गांव में रविवार रात ढिबरी से बिंदेश्वर राय के घर में आग लग गई। इसमें घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूर्व मुखिया महेश शर्मा ने सीओ और प्रमुख को घटना की सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...