कोडरमा, सितम्बर 13 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा वन विभाग की टीम ने रविवार को इंदरवा के ढेबुआडीह रेलवे पुल के समीप कार्रवाई करते हुए ढिबरा लदी जीप जब्त की है। हालांकि, वाहन का चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। इस बार फिर चालक को वन विभाग की टीम नहीं पकड़ सकी। कार्रवाई रेंजर रामबाबू कुमार के नेतृत्व में की गई।जानकारी के अनुसार, रेंजर को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल से ढिबरा लोड कर एक वाहन तिलैया की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने इंदरवा-ढेबुआडीह रेलवे पुल के समीप वाहन की जांच की। जांच के दौरान कमांडर जीप में ढिबरा लदा पाया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने वाहन को जब्त कर वन परिसर में लाया।वाहन में करीब दो टन ढिबरा लदा होने की बात बताई जा रही है। वन विभाग द्वारा जब्त वाहन और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ वन ...