कोडरमा, जून 5 -- कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोकाई के इंदरवा के समीप शुक्रवार को वन विभाग के टीम ने अवैध ढिबरा लदे एक ऑटो को जब्त किया है। हर बार की तरह इस बार भी वन विभाग की चंगुल में आने से पहले ही चालक भागने में सफल रहा। तस्कर वाहन में डोमचांच के ढोलाकोला से ढिबरा लोड करके तिलैया की तरफ जा रहा था। गाड़ी में लगभग एक टन ढिबरा बताया जा रहा है। इसकी कीमत एक लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। छापामारी में सिकंदर यादव, छत्रपति शिवाजी, दुर्गा महतो, शंकर महतो, गोपाल यादव मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...