बागपत, मार्च 22 -- चांदीनगर। ढिकौली गांव निवासी 55 वर्षीय होमगार्ड की हृदय गति रूकने से मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे है। ढिकौली निवासी 55 वर्षीय जसवीर उर्फ पप्पू पुत्र महावीर होमगार्ड के पद पर तैनात था। वर्तमान में उसकी तैनाती सिंघावली अहीर थाने पर चल रही थी। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी पांचली मेरठ में ट्रेनिंग चल रही थी। बताया कि जसवीर का भाई टोनी बीमार चल रहा है, जिसे देखने के लिए एक दिन की छुट्टी लेकर जसवीर गांव आया था। जहां रविवार की सुबह करीब तीन बजे अचानक उसके सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे गांव के ही एक चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जसवीर की मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने तुरंत ही इस...