जमुई, मार्च 27 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता ईरान-अमेरिका की बीच जारी जंग की वजह से वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों के अभाव में होटल और ढ़ावे पर संकट गहराने लगा है। हालांकि अभी तक स्थिति बहुत खराब नहीं दिख रही है। वहीं सिलेंडर न मिलने से ढ़ाबों, रेस्टोरेंटों में कोयले और लकड़ी की भट्ठी का सहारा लिया गया है। लेकिन कई खाद्य सामग्री न बना पाने और समय से ग्राहकों को उपलब्ध न करा पाने से कारोबार आधा रह गया है। फारबिसगंज-अररिया फोरलेन स्थित ढोलबज्जा के समीप एक दर्जन से ज्यादा छोटे बड़े ढ़ाबे,रेस्टोरेंट है। गैस सिलेंडर की किल्लत से ढ़ाबे एवं रेस्टोरेंट मालिक परेशान हैं।मार्च 2026 में कॉमर्शियल सिलेंडर की भारी किल्लत के कारण होटल और रेस्टोरेंट का मेनू कम होता जा रहा है। गैस सप्लाई में बाधा के चलते रेस्टोरेंट संचालक मेनू में आइटम कम करने, कीमतें बढ़ाने या चूल्हे क...