बदायूं, जुलाई 9 -- बदायूं, संवाददाता। एक जुलाई की रात हुए 50 हजार के इनामी जितेंद्र उर्फ ढालू एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। जांच अधिकारी ने मुठभेड़ से जुड़े पुलिस अधिकारियों, जवानों और मेडिकल स्टाफ को नोटिस भेजकर बयान के लिए बुलाया है। हालांकि अब तक किसी भी पुलिसकर्मी या डॉक्टर का बयान दर्ज नहीं हो सका है। एक जुलाई की रात सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बिजनौर हाईवे पर प्रस्तावित जिला जेल की जमीन के पास संभल जिले के थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जमैटा निवासी तथा मूल रूप से हापुड़ जिले के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा निवासी 50 हजार के इनामी जितेंद्र उर्फ ढालू पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. एन.के. सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके ...