फतेहपुर, दिसम्बर 16 -- फतेहपुर। एसटीएफ के खुलासे के बाद अवैध मोरंग परिवहन के खेल में शामिल ढाबा संचालकों की गिरफ्तारी और कई ढाबा संचालकों के नाम प्रकाश में आने के बाद सामान्य ढाबा संचालकों में भी दहशत है। कार्रवाई के डर से ट्रक ढाबों में रुक नहीं रहे। जिसके चलते ढाबों में सन्नाटा पसरा हुआ है। बांदा-बहराइच मार्ग पर बीते एक महीने से ढाबा कारोबार गहरे संकट से जूझ रहा है। लोकेशन वाले ढाबों पर चल रही सख्त कार्रवाई का असर अब आम ढाबों तक पहुंच गया है। हालात यह हैं कि हाईवे किनारे बने ढाबों पर दिन-रात ट्रकों की आवाजाही कम हो गई है और कई जगहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ढाबा संचालकों का कहना है कि कार्रवाई की आशंका के चलते न तो ट्रक चालक रुक रहे हैं और न ही संचालक खुद ट्रकों को रोकने की हिम्मत कर पा रहे हैं। बहुआ क्षेत्र के एक ढाबा संचालक ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.