नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी की सीमा में एनएच-नौ पर ढाबों के पास बेतरतीब वाहन खड़े रहने की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। रिंग रोड से अक्षरधाम मंदिर और सराय काले खां की ओर जाने वाले कैरिजवे पर दोनों तरफ खुले ढाबों पर रुकने वाले लोग अपने वाहन सीधे राजमार्ग की सीमा में खड़े कर देते हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। एनएच-नौ दिल्ली के व्यस्त मार्गों में से एक है। इस मार्ग से प्रतिदिन लाखों वाहन गुजरते हैं। नियमानुसार इस राजमार्ग पर किसी वाहन को रोकना या खड़ा करना पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन ढाबों पर खाने-पीने के लिए रुकने वाले वाहन चालक इस नियम की अनदेखी करते हुए सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इससे पीछे से आने वाले तेज रफ्तार वाहनों के लिए खतरा उत्पन्न हो जाता है। परेशान वाहन चालकों ने अब भारतीय राष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.