गुड़गांव, सितम्बर 6 -- सिंगल गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। ढाबे पर खाना खाकर घर जा रहे एक युवक को सेक्टर-43 स्थित हरिजन कॉलोनी के समीप एक ट्रक ने कुचल दिया। युवक को खून से लथपथ हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सुशांत लोक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।सेक्टर-43 स्थित हरिजन कॉलोनी के मकान नंबर 139 निवासी सुभाष ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से नेपाल के कंचनपुर के गांव होथोरा चांदनी का रहने वाला है। चार सितंबर की रात आठ बजे उसके चाचा का बेटा 30 वर्षीय निर्मल जोकि ग्रेटर नोएडा की स्वर्ग नगरी सोसाइटी के टावर नंबर सात में रहता है, उसके पास आया था। शनिवार रात को दोनों खाना खाने के लिए बाहर गए थे। जब वापस लौट रहे थे तो हरिजन कॉलोनी के समीप ट्रक ने उसके भाई निर्मल को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसका भाई गंभीर ...