ढाबे में लाखों की चोरी से मचा हड़कंप
मेरठ, मई 2 -- दून हाईवे पर आर्यवर्त अस्पताल के पास ढाबे को चोर लगातार निशाना बन रहे है। चोरों ने शुक्रवार देर रात ढाबे का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जनवरी माह में भी उक्त ढाबे पर इसी तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था और चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। थाने पर दी तहरीर में ढाबा संचालक दौराला निवासी ओमेंद्र ने बताया कि आर्यावर्त अस्पताल के बराबर में उसने अपना एक ढाबा बना रखा है। शुक्रवार सायं वह ढाबा बंद कर अपने घर चला गया था। रात्रि में चोर ढाबे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और ढाबे में लगी एलसीडी, दो कमर्शियल गैस सिलेंडर, दो घरेलू गैस सिलेंडर, इंवर्टर, दो बैटरियां, बीड़ी-सिगरेट, नमकीन और गल्ले में रखी लगभग 2500 रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह वह ढाबे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.