लखीमपुरखीरी, जून 21 -- भीरा के मैलानी रोड स्थित मुरादाबादी हैदराबादी बिरयानी ढाबा को शुक्रवार रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे तीन कमर्शियल गैस सिलेंडर, पांच कट्टे चावल, बैटरा, इन्वर्टर, एक कूलर तथा करीब 12 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। शनिवार सुबह होटल संचालक मुजस्सिम जब होटल पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...