हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र स्थित रानीबाग के पास एचएमटी फैक्ट्री की ओर जाने वाली सड़क पर गुरुवार शाम बड़ा हादसा टल गया। यहां सड़क किनारे झोपड़ी में संचालित एक ढाबे में तेज रफ्तार कार अचानक घुस गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक कार नैनीताल से हल्द्वानी की ओर तेज गति में आई और अनियंत्रित होकर सीधे ढाबे के अंदर जा घुसी। हादसे के समय ढाबा संचालक सहित कई लोग मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज गति और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। हादसे में ढाबे को नुकसान पहुंचा है। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि पुलिस वाहन चालक से पूछताछ कर रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.