देहरादून, फरवरी 18 -- रुड़की। हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। आरोपी रामनारायण पुत्र घासीराम, निवासी माजरी थाना देवबंद, सहारनपुर (उप्र) को ढाबे में सार्वजनिक रूप से शराब परोसते पकड़ा गया। मौके से 8 खाली टेट्रा पैक माल्टा, देसी शराब पाउच, 2 भरे पाउच व 8 प्लास्टिक गिलास बरामद हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...