मिर्जापुर, जनवरी 3 -- चेतगंज, मिर्जापुर । चिल्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गोपिगंज मार्ग पर श्रीपट्टी गांव स्थित ढाबे पर सड़क किनारे खड़े 10 चक्का ट्रक के नई चेचिस का पिछला चार चक्का चोरों ने बीती रात उड़ा दिया l नई चेचीस का चालक अपने अन्य साथी ड्राइवरों के साथ सो रहा था l सुबह उठने पर चेचीस का चक्का गायब देख होश उड़ हो गए l चालक हरिप्रसाद ने चेतगंज पुलिस चौकी पर तहरीर देकर चोरों का पतालगाने की गुहार लगाई है l प्रदेश के बरेली जनपद के शाही थाना क्षेत्र के हल्दीकला गांव निवासी हरिप्रसाद गोस्वामी 10 चक्का न्यू चेचिस उत्तराखंड के रुद्रपुर से दस चक्का ट्रक का नई चेचीस वेस्ट बंगाल जा रहा था l साथ में कई और नई चेचीस के चालक थे l शनिवार की भोर करीब 3:00 बजे चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह गोपीगंज मार्ग पर श्रीपट्टी गांव के ढाबे पर पहुंचे l जहां ढाबे के स...