उन्नाव, मार्च 18 -- चकलवंशी। माखी थाना क्षेत्र में ढाबे पर खाना खाने के दौरान हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माखी गांव के गढ़ी थोक मोहल्ला निवासी राहुल सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह अपने भतीजे अभय सिंह के साथ रऊ करना स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गया था। इसी दौरान रऊ करना गांव के रोहन, अमन और आदित्य खाने को लेकर बहस करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.