रुडकी, अप्रैल 11 -- भगवानपुर। पुलिस ने अभियान चलाकर सड़क किनारे ढाबों पर अवैध रूप से शराब पिलाने और परोसने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कस्बे में सड़कों के किनारे बने ढाबों पर अवैध रूप से बैठाकर शराब पिलाने और परोसने की शिकायतों के चलते अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार दोपहर एक ढाबे पर ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसते हुए पाए जाने पर पुलिस ने ढाबा संचालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नितिन कुमार निवासी सिकरौड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। उपनिरीक्षक मुकेश नौटियाल ने बताया कि अवैध रूप से शराब पिलाने और परोस...