कौशाम्बी, अप्रैल 29 -- कड़ाधाम थाना क्षेत्र के कड़ा के कजियाना निवासी अहमद हसन पुत्र जलील हसन ने बुधवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह ट्रक चालक है और मंगलवार को ट्रक में कानपुर से माल लादकर पटना जा रहा था। मंगलवार रात ट्रक गुलामीपुर स्थित एक ढाबा में खड़ी कर खाना खाकर ढाबा के चौकीदार की देखरेख में गाड़ी खड़ी कर घर चला गया। इस दौरान बदमाशों ने चौकीदार के साथ मारपीट की। फिर, ट्रक से तीन सौ लीटर डीजल निकाल ले गए। पुलिस जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- कटिहार: घर के आगे से ट्रैक्टर चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...