बाराबंकी, अगस्त 24 -- सफदरगंज। थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर लक्षबर बजहा चौराहा के पास स्थित ढाबा में कर्मचारी का शव फंदे से लटका देखा। घटना की जानकारी होते ही वहां हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के घर में कोहराम मचा है। सफदरगंज थाना के बजहा गांव निवासी संतोष यादव (42) पुत्र स्व. विश्वनाथ लक्षबर बजहा चौराहा पर स्थित एक ढाबा पर कई सालों से काम करता था। शनिवार की दोपहर ढाबा पर ग्राहक नहीं थे। जिससे सन्नाटा था। दोपहर करीब दो बजे अन्य कर्मचारी ढाबा के पीछे बरामदा में पहुंचे तो देखा संतोष का शव दीवार पर रखी बल्ली के सहारे रस्सी के फंदे से लटक रहा था। यह नजारा देख कर वहां हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव ...