बहराइच, जून 17 -- तेजवापुर। कोतवाली देहात क्षेत्र की बेड़नापुर चौकी अंतर्गत तेलियनपुरवा गांव में मंगलवार शाम को एक ढापली में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेलियनपुरवा निवासी प्रमोद पुत्र रामअवतार की ढाबली में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त प्रयास से आग बुझाकर उसे फैलने से रोक दिया। यह भी पढ़ें- अज्ञात कारणों से लगी आग, घरेलू सामन जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...