गुड़गांव, मई 21 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। पटौदी विधायक बिमला चौधरी ने कासन गांव के पार्षद एवं खावासपुर, बाबड़ा, जमालपुर और बासलांबी गांव के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ढाणी प्रेम नगर क्षेत्र में प्रस्तावित कूड़ा एकत्रित (डंपिंग) से होने वाली समस्याओं को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

ग्रामीणों की चिंताएँ प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि यदि ढाणी प्रेम नगर क्षेत्र में कूड़ा डाला जाता है तो आसपास के गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ेगा तथा लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। गांवों के निवासियों में इस विषय को लेकर गहरी चिंता है।

समस्या का समाधान वि...