कुशीनगर, जनवरी 22 -- कुशीनगर। ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू इंडिया शुगर मिल के अधिशाषी अध्यक्ष आरके गुप्ता ने प्राथमिक विद्यालय बल्डीहा ढाढा में अध्ययनरत गरीब व जरूरतमंद व कमजोर कुल 65 छात्र छात्रों को स्वेटर वितरित किया। उन्होंने कहा कि ठंड में बच्चों को स्वेटर प्रदान किया जाना मानवतापूर्ण कार्य है। विद्यालय में कार्यरत चार रसोइयांओ को भी स्वेटर दिया। इस दौरान उनकी पत्नी अल्का गुप्ता, प्रधानाध्यापक रामप्रवेश यादव, शिवानी, अभिलाषा, देवेंद्र मिश्र, अंकिता दुबे, पूनम सिंह, अंकुर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...