नवादा, मई 16 -- अवैध बालू खनन की सूचना पर गयाजी व हिसुआ की सीमा पर लटावर गांव के समीप धाधर नदी में छापेमारी के लिए गयी खनन विभाग व हिसुआ पुलिस की संयुक्त टीम पर बालू माफिया ने गोलीबारी कर दिया। जिसमें खनन टीम बाल-बाल बच गयी। घटना गुरुवार की दोपहर की बतायी जाती है। इस बीच मची अफरातफरी में पकड़ा गया टैक्टर का चालक बालू गिराकर ट्रैक्टर समेत पुलिस कस्टडी से भाग निकला। यह भी पढ़ें- ढाढर नदी में खनन टीम पर गोलीबारी, दो ट्रैक्टर जब्तछापेमारी और ट्रैक्टरों की जब्ती अतिरिक्त पुलिसबल व अतरी थाने की पुलिस के सहयोग से गयाजी जिले के अतरी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में छापेमारी कर खनन टीम ने दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। खनिज विकास पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निर्देश पर लटावर गांव के ग्रामीणों द्वारा अवैध बालू खनन की शिकायत पर खान निरीक्षक संतोष प्रका...