मोतिहारी, अप्रैल 29 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका व पचपकड़ी में मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन निजी अस्पतालों पर छापेमारी की। छापेमारी का नेतृत्व एसडीओ विजय कुमार कर रहे थे, जिसमें बीडीओ मो. इस्माइल अंसारी, अनुमंडलीय अस्पताल ढाका के उपाधीक्षक कर्नल डॉ एन. के. साह, पीएचसी प्रभारी डॉ. जितेन्द्र कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक विनय कुमार गुप्ता, हेल्थ एजुकेटर प्रदीप कुमार, दारोगा दीपक कुमार शामिल थे। टीम ने सबसे पहले ढाका में एक अस्पताल पर छापेमारी की, जिसमें बोर्ड पर तो चार चार डॉक्टर का नाम था। लेकिन एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं थे। मरीज के पूर्जा पर दवा का नाम तो लिखा गया था, लेकिन किसी डॉक्टर का हस्ताक्षर नहीं था। यह भी पढ़ें- टीम ने हेल्थ केयर सेंटर और क्लीनिक को किया सील छापेमारी के क्रम में अस्पताल के एक कर्मी द...