मोतिहारी, मई 16 -- चिरैया(पू.चं.), निसं। शिकारगंज थाना के कठमलिया गांव के एक शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ढाका के राजद विधायक फैसल रहमान की मौजूदगी में हर्ष फायरिंग करते एक शख्स दिख रहा है। मामला सामने आते ही एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने छापेमारी कर पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी भैरो सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह के घर से फायरिंग में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया। जांच में पता चला कि बरामद हथियार असली बंदूक नहीं, एयरगन है。 यह भी पढ़ें- RJD विधायक फैसल रहमान के सामने हर्ष फायरिंग का VIDEO वायरल, बंदूक चलाने वाला बोला- नकली हैआरोपी का बयान एयरगन लेकर आया था आरोपी: आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से किसान है और पार्ट टाइम टेंट हाउस का काम करता है। उसने बताया कि ...