मोतिहारी, मई 10 -- सिकरहना। ढाका प्रखंड के महज एक पैक्स में ही गेहूं की खरीद शुरू हो पायी है। बलुआ गुआबारी पैक्स में एक किसान से 5 क्विंटल की खरीद की गयी है। बाकी पैक्सों में अभी खरीद शुरू नहीं हो पायी है। पैक्सों में गेहूं बिक्री के लिए किसानों को सहकारिता विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है। लेकिन किसान इसमें रूचि नहीं ले पा रहे है। अब तक मात्र तीन चार किसान ही रजिस्ट्रेशन करा पाए हैं। इसके कई कारण बताए जा रहे हैं। गेहूं की क्वालिटी भी बढ़िया नहीं बताई जा रही है। दूसरा कारण गेहूं के रेट को लेकर भी है। पैक्सों में गेहूं का रेट 2585 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि बाजार में बिचौलिए 2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल खरीद रहे है। इसलिए जो भी किसान गेहूं बेचना चाह रहे है वे पैक्स में खरीदारी का इंतजार नहीं करते हुए बिचौलियों के हाथों ब...