मोतिहारी, मार्च 8 -- सिकरहना, निज संवाददाता। गर्मी की धमक आते ही पीएचईडी द्वारा खराब पड़े चापाकल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए मरम्मत दल को प्रखंडों में रवाना कर दिया गया है। ढाका पीएचईडी के अधीन तेरह प्रखंड आते हैं। इनमें ढाका, घोड़ासहन, चिरैया, बनकटवा, आदापुर, छौड़ादानो, पताही, पकड़ीदयाल, मधुबन, मेहसी, चकिया, पीपरा, तेतरिया शामिल है। ढाका पीएचईडी के अधीन सभी प्रखंडों में करीब 11 सौ चापाकल खराब है, जिसकी मरम्मती का कार्य शुरू हो गया है। ज्यादातर चापाकल खराब मोटा हेड वाला में है। ज्यादा गर्मी पड़ने पर जलस्तर में कमी आने लगती है। कम लेयर वाले चापाकल सुखने लगते हैं। तब सरकारी चापाकल ही पानी का सहारा बनता है। इन खराब पड़े चापाकल में कहीं नट बोल्ट की कमी है तो कहीं हैंडल टूटा पड़ा है, तो कहीं वासर या भेल की गड़बड़ी है। ढाका प्र...