मोतिहारी, मार्च 25 -- सिकरहना। ढाका में सड़क पर अवैध अतिक्रमण करनेवालों पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। थाना के समीप से होते हुए बैरगनिया रोड से नगर परिषद ऑफिस रोड तथा गांधी चौक के समीप से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। सड़क पर जो अतिक्रमण कर दुकान लगाया गया था या जो भी शेड गिराया गया था उसे जेसीबी से हटाया गया। कई दुकानदार स्वयं ही सड़क से अतिक्रमण हटाते देखे गये। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर राजस्व अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रोहित कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार व पुलिस अधिकारी मौजूद थे। राजस्व अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पुन: की जायेगी। इधर, ढाका में अतिक्रमण की वजह से हमेशा जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है। सड़क के अलावे सड़क किनारे बिछाये गये पेभर ब्लॉक पर भी अस्थायी रूप...