मोतिहारी, मार्च 30 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका नगर परिषद की सामान्य बैठक सोमवार को ऑडोटोरियम में सभापति मो. इमतेयाज अख्तर की अध्यक्षता में हुयी। बैठक में उप सभापति साजिद अनवर, कार्यपालक पदाधिकारी रोहित कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार आदि मौजूद थे। बैठक में वित्तिय वर्ष 2025 - 26 का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया तथा नये वित्तिय वर्ष 2026 - 27 के लिए 153 करोड़ रूपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इनमें सड़क व पुल निर्माण पर 22 करोड़ रूपये, सीवरेज ड्रेनेज पर 25.8 करोड़, वाटर सप्लाई पर 12 करोड़, स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइट पर 5 करोड़, भूमि खरीद पर 6 करोड़, भवन निर्माण पर 5.75 करोड़, हेवी मशीनरी खरीद पर 3.5 करोड़, डस्टबीन व सफाई के अन्य सामग्रियों की खरीद पर 4 करोड़, सीसीटीवी पर 2.5 करोड़ सहित अन्य मदो...