मोतिहारी, मार्च 19 -- सिकरहना। ढाका कोर्ट परिसर से बुधवार को दिनदहाड़े बाइक चोरी करते हुए एक चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चोर घोड़ासहन थाना क्षेत्र के पुरनहिया गांव निवासी नौशाद आलम है। कोर्ट के समीप से बाइक चोरी की हुयी कई घटनाओं को लेकर ढाका पुलिस बाइक चोर को पकड़ने के लिए सादे लिबास में पुलिस को तैनात की थी। कोर्ट में पैरवी के लिए आये एक व्यक्ति ने जैसे ही अपनी बाइक खड़ी कर कोर्ट में गया वैसे ही बाइक चोर बाइक में चाबी लगाकर खोलने का प्रयास करने लगा। तभी सादे लिबास में मौजूद पुलिस ने धर दबोचा। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि मामले में पकड़े गये चोर के विरूद्ध पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.