मोतिहारी, मई 28 -- सिकरहना। ढाका प्रखंड में करीब पच्चीस ऐसे स्कूल हैं जिसके पास न तो अपनी भूमि है और न ही अपना भवन। ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट तलब की गई है। कई जगहों पर कमरों की संख्या कम होने से बच्चों के पढ़ाई पर इसका सीधा असर पड़ता है। कई जगह किचेन शेड नहीं होने के कारण स्कूल के एक कमरे में एमडीएम भी बनता है। कई जगह तो भूमि व भवन के अभाव में एक ही भवन में चार चार स्कूल संचालित हो रहा है तो कई जगह एक ही भवन में दो तीन स्कूल।

स्कूलों की स्थिति ढाका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसमहवा उर्दू जिस भवन में संचालित हो रहा है, उसमें चार कमरे है। इस चार कमरे में चार स्कूल संचालित हो रहे है। इनमें एक मिडिल स्कूल व तीन प्राथमिक स्कूल है। चार में दो कमरे में मिडिल स्कूल चलता है। शेष दो कमरे में एक कमरे में दो स्कूल व एक कमरे में एक स्कूल चलता...