प्रयागराज, फरवरी 11 -- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से बुधवार को दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ हुआ। न्यायमूर्ति जेजे मुनीर, न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी, न्यायमूर्ति अनीश कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति पदम नारायण मिश्र ने लाइब्रेरी हॉल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। प्रारंभ मे अतिथि न्यायाधीशों, हाईकोर्ट बार अध्यक्ष राकेश पांडे, महासचिव अखिलेश कुमार शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन किया। संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पांडेय के अनुसार दो दिवसीय चिकित्सा शिविर के पहले दिन मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय, पूर्व प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, एमडीआई हॉस्पिटल के विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार, डॉ. संकल्प केशरी, डॉ. हर्ष गौरव, डॉ. हसन अंसारी, डॉ. विभु रंजन खरे, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. अल...