बागपत, अगस्त 10 -- बागपत। पुरा महादेव गांव के ऐतिहासिक भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में रविवार से चार दिवसीय श्रावणी मेला रविवार से शुरू हो चुका है। रविवार की देरशाम से मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ेगा। सावन का दूसरा सोमवार और त्रयोदशी होने के कारण लाखों श्रद्धालु और कांवड़िये हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए है। 2500 जवानों ने कांवड़ मेले की सुरक्षा-व्यवस्था संभाल ली है। डीएम और एसपी स्वयं सुरक्षा-व्यवस्था की कमान संभाले रहे। पुरा महादेव मंदिर में उमड़ने वाली कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यह भी पढ़ें- शिवभक्तों की सुरक्षा से लेकर मरहम-पट्टी तक कर रही पुलिस डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय ने...