गाज़ियाबाद, मई 15 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नंदग्राम क्षेत्र के हरवंश नगर में ढाई हजार रुपये के लेनदेन को लेकर युवक पर पेचकस से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने घर पर आकर हमला किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हरवंश नगर गली नंबर-दस में रहने वाले नितीश ने पुलिस को बताया कि कॉलोनी में ही रहने वाले ध्रुव से उसका ढाई हजार रुपये का लेनदेन था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। आरोप है कि 14 मई को ध्रुव उनके घर पहुंचा और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- दो भाइयों को हमला कर घायल किया विरोध करने पर उसने अचानक पेचकस निकाल लिया और उन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। पेचकस के वार लगने से वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच...