गंगापार, जनवरी 29 -- करछना थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए खाई और कैथी गांव में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लहन व कच्ची शराब बरामद की है। करछना थाना क्षेत्र के खाई और कैथी गांव में शुक्रवार सुबह आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रयागराज आबकारी आयुक्त के निर्देशन में सहायक आबकारी आयुक्त प्रर्वतन सुनील कुमार के नेतृत्व में की गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ गांवों में तालाबों, घरों के आसपास और संदिग्ध स्थानों पर सघन तलाशी ली। छापेमारी के दौरान टीम को अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लगभग ढाई हजार किलो लहन तथा करीब डेढ़ सौ लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर...