संतकबीरनगर, मई 15 -- पौली/लोहरैया, हिन्दुस्तान टीम। धनघटा तहसील क्षेत्र के ढाई सौ से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। बुधवार की शाम तेज आंधी व पानी के बाद आपूर्ति ध्वस्त है। लोहरैया क्षेत्र के 150 गांव की बिज़ली सप्लाई ठप पड़ी है। वही पौली क्षेत्र के भी 100 से अधिक गांवों के लोग परेशान हैं। इन क्षेत्रों के उपभोक्ता अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। विद्युत विभाग के कर्मी विद्युत आपूर्ति कराने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं। धनघटा उपकेंद्र से कुछ गांवों में साढ़े विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई। विद्युत आपूर्ति न होने से जलापूर्ति व आटा चक्की मोबाईल चार्जिंग सहित तमाम समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें- कांधला में आंधी में17 बिजली घरों की लाइनें टूटीं, आपूर्ति ठप बिजली की स्थिति मालूम हो कि तहसील क्षेत्र में देईस...