आरा, अप्रैल 17 -- सहार, संवाद सूत्र। चौरी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कौलोडिहरी गांव में एक घर से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने जब्त शराब को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, कौलोडिहरी गांव के एक घर में शराब रखे होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान एक खंडहरनुमा घर से करीब 250 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। चौरी पुलिस ने बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में संलिप्त धंधेबाज की पहचान की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...