कानपुर, अक्टूबर 3 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा संपन्न कराई जा रही स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की परीक्षा को लेकर पुलिस ने तैयारी कर ली है। ढाई सौ पुलिस कर्मियों को परीक्षा के लिए लगाया गया है। एडीसीपी स्नेहा तिवारी ने बताया कि परीक्षा में करीब 11 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 23 सेंटर बनाए गए हैं। एक पॉली में परीक्षा आयोजित होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में 10 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। शनिवार को ड्यूटी में लगाए गए पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई। परीक्षार्थियों से सहजता से बात करने और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...