गंगापार, मई 3 -- उमस भरी गर्मी से राहत दिलाने के लिए बिजली विभाग व्यापारियों की मांग पर सोरांव रामलीला मैदान पर ढाई सौ केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की कार्रवाई शुरू कर दिया है।‌ नए ट्रांसफॉर्मर के स्थापना से सोरांव के लोगों को बिजली की समस्या से राहत मिलेगी। सोरांव कस्बा में लगे चार सौ केवीए के ट्रांसफॉर्मर से समूचे सोरांव में विद्युत सप्लाई की जाती है। सोरांव में कनेक्शन अधिक होने के कारण ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ गया। जिसके कारण लो वोल्टेज, ट्रिपिंग समेत विभिन्न समस्याओं से सोरांव के लोग परेशान थे। सोरांव में रामलीला एवं दशहरा के दौरान बिजली की समस्या उत्पन्न होती थी। जिसको लेकर सोरांव रामलीला कमेटी के संरक्षक एवं पूर्व प्रधान पति संतोष केसरवानी एवं व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश चौरसिया ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड फाफामऊ को पत...