हरदोई, जून 27 -- हरदोई, संवाददाता। कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव प्रेमी युगल की मौत के बाद गम का माहौल है। विवाहित युवक के प्रेम प्रसंग की कहानी का करीब ढाई साल में दर्दनाक अंत हो गया। वहीं तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। इस घटना को लेकर पूरे गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं। घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही। ग्रामीण बताते हैं कि युवक का अक्सर बेनीगंज क्षेत्र में एक युवक अपनी बहन की ससुराल में आना-जाना लगा रहता था। करीब ढाई साल पहले उसका पड़ोस में ही रहने वाली युवती से प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद दोनों अक्सर घरवालों से छिप छिपकर मिलते रहे। हालांकि जब अक्सर बहन के यहां बहाने से जाने लगा तो उसकी पत्नी को शक हो गया। उसे पता चला तो उसने विरोध जताया। कई बार पति को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीण बताते हैं क...