प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- प्रयागराज, ईश्वर शरण शुक्ल। दिल्ली के लाजपत नगर की रहने वाली सुमति (70) बड़ी मशक्कत के बाद सोशल मीडिया की मदद से अपने परिजनों से मिल गयीं। वह ढाई साल से नैनी के आधारशिला वृद्धाश्रम में लावारिस रह रही थी। बुधवार को दिल्ली से उनके नाती दीपक और उनकी पत्नी डॉ. पूजा उन्हें लेने वृद्धाश्रम पहुंचे तो तीनों की आंखें भर आईं। शाम को वह ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गयीं। दिल्ली के एक निजी कंपनी में कार्यरत दीपक ने बताया कि उनके नाना राम अवतार का घर झारखंड के कोडरमा जिले के झंडा चौक में हैं। नाना वहीं रहते थे, जबकि नानी उनके साथ दिल्ली में रहती थीं। उनका कैंसर का इलाज चल रहा था जो लगभग ठीक हो गया है। जून, 2023 में वे दिल्ली से झारखंड के लिए ट्रेन से जा रही थीं और गलती से प्रयागराज चली आईं। प्रयागराज जंक्शन पर लावारिस हालत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.